गिरडीह, दिसम्बर 9 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय बाजार के विश्वासडीह गांव निवासी कैलाश पाठक का 25 वर्षीय पुत्र भूपेश पाठक का चयन बीएसओ के पद पर हुआ है। सोमवार की शाम जेएससीए सीजीएल की परीक्षा परिणाम की घोषणा होने के बाद भूपेश पाठक को यह सफलता मिली। भूपेश की इस सफलता से उसके परिवार सहित आस-पास के ग्रामीणों में खुशी की लहर है। बता दें कि भूपेश पाठक को यह सफलता पहले प्रयास में ही मिली है। भूपेश पाठक ने अपनी यह सफलता का श्रेय अपने पारिवारिक सदस्य और गुरुजनों को दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...