पटना, फरवरी 7 -- राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने कहा है कि इतिहास हमेशा भविष्य बदलने की ताकत देता है। निजी और दल के हित से ऊपर राष्ट्र को रखना चाहिए। गांधी और नेहरू स्व अनुशासन की बात करते थे। व्यवधान से सशक्त विधायिका का निर्माण नहीं हो सकता है। अगर संसद में हंगामा होगा तो पंचायतों में क्या होगा? हरिवंश शनिवार को बिहार विधानसभा के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। राज्यसभा उपसभापति ने कहा कि चुने हुए लोग अगर सक्षम हों तो वे संविधान को श्रेष्ठ बना सकते हैं। सदन में अध्यक्ष ही सभी निर्णय ले सकते हैं। अगर नियम है तो स्पीकर को निर्णय लेना होगा। अगर सदन में कोई अड़ जाए तो यह तय करना होगा कि सदन एक व्यक्ति की जिद के अनुसार चलेगा या नियमानुसार, क्योंकि दल से बड़ा देश है। हमें राष्ट्र को हमेशा दल से आगे रखना होगा। कें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.