लखीसराय, अक्टूबर 12 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शनिवार को बिहार विधानसभा निर्वाचन 2025 की तैयारियों की समीक्षा के क्रम में व्यय प्रेक्षक आस्थानंद पाठक ने जिला संयुक्त नियंत्रण कक्ष, लखीसराय का निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य निर्वाचन कार्यों के सुचारू संचालन, पारदर्शिता एवं त्वरित प्रत्युत्तर प्रणाली की कार्यकुशलता का आकलन करना था। निरीक्षण के दौरान पाठक ने नियंत्रण कक्ष में स्थापित विभिन्न इकाइयों, हेल्पलाइन, सी-विजिल मॉनिटरिंग, मीडिया सेल तथा व्यय नियंत्रण अनुभाग की कार्यप्रणाली का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों से चल रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी ली और बेहतर समन्वय एवं समयबद्ध रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रेक्षक ने विशेष रूप से हेल्पलाइन नंबर 1950 की व्यवस्था की जांच की। उन्होंने कहा कि यह हेल्पलाइन मतदाता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.