विकासनगर, मई 31 -- सहसपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति पिछले तीन माह से घर से लापता है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल पा रहा है। परिजों की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लापता व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष सहसपुर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि विनीत पुत्र आनंद सिंह निवासी जमनीपुर बादशाही सहसपुर ने तहरीर दी है। बताया कि उनकी बुआ की का लड़का मोनू पुत्र नत्थूराम विगत तीन मार्च से लापता है। वह मंदबुद्धि है। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल पा रहा है। कहा कि उनके साथ कोई भी अनहोनी हो सकती है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लापता व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.