हाथरस, जनवरी 6 -- हाथरस। शहर के गली तबेला में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। पूज्य रसराज दास महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। हर प्राणी किसी न किसी तरह से दुखी और परेशान है। कोई स्वास्थ्य को लेकर दुखी है, कोई परिवार, कोई धन तो कोई संतान को लेकर परेशान है। सभी परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए ईश्वर की आराधना ही एकमात्र मार्ग है। इसलिए व्यक्ति को अपने जीवन का कुछ समय भक्ति में लगाना चाहिए। श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन सुरेंद्रनाथ चतुर्वेदी भगवताचार्य , दिलीप अग्रवाल, अरुण गोयल, बंटी गौड़ एवं तनिष्क अग्रवाल ने पूज्य रसरास दास महाराज वृंदावन वालों का व्यास पीठ पर माला व दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.