देहरादून, मार्च 8 -- देहरादून निवासी एक व्यक्ति के रिश्तेदार ने उसके पैन और आधार का दुरुपयोग कर फर्जी तरीके से उसके नाम से एक लाख रुपये का लोन ले लिया। खाते से जब किश्त कटनी शुरू हुई तो व्यक्ति को धोखाधड़ी का पता चला। नगर कोतवाली पुलिस के अनुसार, राजेश निवासी नई बस्ती नेशविला रोड ने तहरीर दी कि चार माह पहले उसका रिश्तेदार हनी निवासी बुराड़ी दिल्ली उसके घर आया था। युवक ने बताया कि वो बेरोजगार है और देहरादून में ही कुछ काम करना चाहता है। काम के लिए राजेश ने उसे अपना स्कूटर दे दिया। स्कूटर की डिक्की में राकेश का पैन और आधार कार्ड रखा था। आरोप है कि हनी ने पैन और आधार कार्ड का उपयोग कर उसके नाम से एक लाख रुपये का लोन ले लिया। लोन की रकम राजेश के खाते में ही आई। इसपर हनी ने कहा कि उसने अपने दोस्त से एक लाख रुपये राजेश के खाते में डलवाए हैं। तब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.