गाजीपुर, फरवरी 17 -- गाजीपुर। मानव उत्थान सेवा समिति हंस योग गाजीपुर की ओर से नशा मुक्ति जनजागरण यात्रा निकाली गई। यात्रा हंस योग आश्रम से प्रारंभ होकर कचहरी, पीरनगर, विकास भवन चौराहा, बंधवा सिंचाई विभाग चौराहा होते हुए पुनः आश्रम पहुंची। यात्रा के दौरान लोगों को नशा छोड़ने का संकल्प दिलाया गया और युवाओं को विशेष रूप से जागरूक किया गया। सत्संग प्रभारी दयावती ने कहा कि नशा व्यक्ति की सोच, स्वास्थ्य और संस्कारों को नष्ट कर देता है। यह केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरे परिवार की खुशियों को छीन लेता है। नशा मनुष्य को आत्मनियंत्रण से दूर कर पतन और विनाश की राह पर ले जाता है। इसलिए समाज के हर वर्ग को नशा मुक्ति के लिए आगे आना होगा। इस दौरान किशोर यादव, उम्मेद सिंह, विपिन बिहारी, डॉ. शंभूनाथ, कन्हैया, राम अवध, गजाधर, गीता सिंह, फूलमती, सावित्री, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.