गाजीपुर, जनवरी 13 -- गाजीपुर। राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के वस्त्रों का अपमान भी अमेरिका में किया गया था। तब उन्होंने जवाब दिया था कि भारत के किसी भी व्यक्ति की पहचान उसके चरित्र से होती है। ऐसे में किसी भी संवैधानिक पद पर बैठने वाला व्यक्ति यदि सुयोग्य है, तो उसे कपड़े पहनकर कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है। राज्यमंत्री सोमवार को मैनपुर स्थित नवयुवक स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि देश नियम और कानून से चलता है। देश को चलाने की अपनी सीमाएं और बाध्यताएं हैं, और उसी के अनुरूप देश प्रगति कर रहा है। इस दौरान ओमप्रकाश राजभर के पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कार्यों की सराहना करने पर मंत्री ने कहा कि किसी की आलोचना, तारीफ या बुराई व्यक्तिगत होती है। इस दौ...