बेगुसराय, फरवरी 24 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। विद्यार्थियों में पठन-पाठन के प्रति रुचि विकसित करने तथा साहित्यिक अभिरुचि को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गढ़हरा स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में "पठन प्रोत्साहन सप्ताह" का आयोजन किया गया। सप्ताह भर चले इस कार्यक्रम के समापन अवसर पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में प्राचार्य रजनीश कुमार त्रिपाठी ने सफल छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र, मेडल एवं प्रेरक पुस्तकें भेंट कर सम्मानित किया। श्री त्रिपाठी ने कहा कि पढ़ने की आदत व्यक्तित्व विकास की आधारशिला है। नियमित अध्ययन से ही ज्ञान, संवेदनशीलता एवं विचारशीलता का विकास संभव है। इस आयोजन को सफल बनाने में सुश्री नुसरत बानो, चंद्रभूषण कुमार, मनोज कुमार दास, निकेतन चौधरी, प्रतीक त्रिपाठी, ज्ञानशेखर ठाकुर, दीक्षा, सुश्री प्रतिभा पाठक, सुश्री माह...