बदायूं, मार्च 24 -- क्षेत्र के गांव गुधनी में रविवार को आर्य समाज की ओर से प्रज्ञा यज्ञ मंदिर पर साप्ताहिक सत्संग हुआ। इस अवसर पर शहीद दिवस मनाया गया। आचार्य संजीव रूप ने कहा राष्ट्र प्रथम होता है, भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु जैसे राष्ट्र भक्तों ने अपने जीवन की आहुति देकर राष्ट्र को आजादी दिलाई। अब हमारा फर्ज है कि हम अपने छोटे-छोटे सुखों की और व्यक्तिगत स्वार्थ की तिलांजलि देकर अपने राष्ट्र को शक्तिशाली बनाएं। आवश्यकता पड़ने पर राष्ट्र के लिए तन मन धन को अर्पित करें। इस मौके पर अनिल उपाध्याय, मुन्नी देवी, पंजाब सिंह, तानिया रानी, मोना रानी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.