रांची, सितम्बर 13 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने डीजीपी अनुराग गुप्ता पर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की ओर से दिए गए बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी सिर्फ मीडिया की सर्खियों में बने रहने या किसी व्यक्तिगत रंजिश से लगातार अनुराग गुप्ता पर वार कर रहे हैं। राज्य सरकार पूरी तरह से संवैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए निर्णय ले रही है। लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि बाबूलाल मरांडी की ओर से अनुराग गुप्ता की नियुक्ति को अवैध कहना गलत है। सरकार ने उनकी नियुक्ति प्रक्रिया में सभी कानूनी और प्रशासनिक पहलुओं का ध्यान रखा है। यह मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है और जब तक कोई अंतिम फैसला नहीं आता, तब तक उन्हें डीजीपी पद पर बनाए रखने का अधिकार सरकार के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.