अयोध्या, फरवरी 11 -- भदरसा,संवाददाता। पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के पोरा गांव के मजरे बेतौली में एक दलित युवक दुकान चलाता है। दुकान के पास से ही जा रहे एक युवक ने किसी बात को लेकर व्यंग कस दिया। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। कहासुनी होने के बाद युवक ने परिवार सहित मिलकर दुकानदार की पिटाई करने लगे। दुकानदार को बचाने पहुंचे उसके घर वालों की भी मारा पीटा जिससे चार लोगों को चोटे आईं। पुलिस ने दुकानदार की तहरीर पर आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध दलित उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर लिया। पोरा गांव के मजरे बेतौली में अमरनाथ के घर के सामने इनका बेटा अमरेश तख्त पर दुकान लगाए थे। दुकान के बगल से ही गांव के जितेंद्र यादव जा रहे थे। उन्होंने किसी बात को लेकर व्यंग कस दिया। इसी को लेकर दोनों में कहासुनी हुई जो बाद में मारपीट में बदल ...