नई दिल्ली, जनवरी 15 -- 15 जनवरी सेना दिवस के मौके पर हिन्दुस्तान टीम ने उन युवाओं से संवाद किया, जो सीमित संसाधनों के बावजूद अनुशासन, परिश्रम और संकल्प के साथ वर्दी पाने की राह पर डटे हुए हैं।15 जनवरी को देश भारतीय थल सेना दिवस मना रहा है। यह वही दिन है जब 1949 में भारतीय सेना को पहला भारतीय सेनाध्यक्ष मिला और सेना ने आत्मनिर्भर नेतृत्व की दिशा में ऐतिहासिक कदम रखा। सेना दिवस केवल उत्सव नहीं, उन वीरों को नमन करने का अवसर है, जिन्होंने देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। इस अवसर से पहले अलीगढ़ जिले में युवाओं का उत्साह और जोश साफ नजर आ रहा है। शहर के पार्क, खाली मैदान, स्कूल के खेल परिसर और रेलवे लाइन के किनारे सुबह-शाम अभ्यास करते युवा यह दिखा रहे हैं कि सेना आज भी युवाओं की पहली पसंद है। पीएसी, तालानगरी, जिला स्टेडियम, ...