वरिष्ठ संवाददाता, अप्रैल 28 -- गोरखपुर के नौकायन के पास कुछ सिपाहियों द्वारा एक दुकान के कर्मचारी को पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है। देर रात तक दुकान खोले रखने के कारण सिपाही उसे बंद कराने पहुंचे थे और इसी दौरान कर्मचारी की पिटाई शुरू कर दी। पहले थप्पड़ से मारा और दोबारा पैर चलाकर जूते से ठोकर मारी। पीड़ित की ओर से थाने पर शिकायत की गई है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तक उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि 'लाइव हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। नौकायन स्थित चाय की दुकान 'हाट स्पेशल' पर बुद्ध विहार पार्ट सी निवासी विवेक पटवा काम करता है। थाने पर की गई शिकायत में उसने बताया कि 24 अप्रैल की रात लगभग 12 बजे दुकान पर बर्तन धुल रहा था। उसी समय नौकायन चौकी के तीन सिपाही वहां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.