नई दिल्ली, फरवरी 18 -- स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। भारत ही नहीं दुनियाभर में उनके प्रशंसक हैं। उन्होंने अब तक कई मौकों पर कभी बल्ले से तो कभी गेंद से तो कभी दोनों से ही टीम इंडिया की जीत की इबारत लिखी है। अब खुद स्टार ऑलराउंडर ने बताया है वो क्षण जिसने हार्दिक पांड्या को हार्दिक पांड्या बनाया। जिसे वह अपने करियर का टर्निंग पॉइंट बताते हैं। जियो स्टार से बातचीत में पांड्या ने कहा कि 2026 टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ उनका फेंका निर्णायक ओवर ऐसा क्षण है, जिसने उनके करियर को आकार दिया। सुपर 10 के ग्रुप 2 के उस मैच को जीतने के लिए बांग्लादेश को आखिरी ओवर में सिर्फ 11 रन की जरूरत थी और उसके पास 4 विकेट बाकी थे। खतरनाक महमदुल्लाह 17 रन और मुश्फिकुर रहीम 3 रन बनाकर खेल रहे थे। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.