पटना, जून 26 -- बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव ने युवाओं और छात्रों के लिए कई वादे किए हैं। पटना के बापू सभागार में गुरुवार को राजद के युवा छात्र संसद में नीतीश सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि हम कलम बांट रहे हैं, वो बंदूक बांट रहे हैं। तेजस्वी ने महागठबंधन सरकार बनने पर बिहार में 2 हजार एकड़ में वर्ल्ड क्लास यूनिवर्सिटी बनाने, सभी हाई स्कूलों में डिजिटल लाइब्रेरी खोलने और सभी जाति के बच्चों को मिड डे मील में एक गिलास दूध और दो अंडे देने का वादा किया। पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने युवा छात्र संसद को संबोधित करते हुए कहा कि नवंबर में हमारी सरकार बनते ही ऐक्शन होगा। बिहार में विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधा लोगों को मिलेगी। उन्होंने कहा, "हम कलम बांट रहे और वे बंदूक बांट रहे हैं। नी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.