नई दिल्ली, दिसम्बर 23 -- कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने मंगलवार को पार्टी महासचिव और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा की जमकर तारीफ की और उन्हें प्रधानमंत्री पद का दावेदार बताया। उन्होंने प्रियंका गांधी की तुलना उनकी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से की। मसूद का यह बयान बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ती हिंसा के मुद्दे पर प्रियंका गांधी के बयान का बचाव करते हुए आया है। एएनआई से बातचीत में इमरान मसूद ने कहा- ...क्या प्रियंका गांधी प्रधानमंत्री हैं? उन्हें प्रधानमंत्री बनाओ और देखो कि वो इंदिरा गांधी की तरह कैसे जवाब देती हैं। वो प्रियंका गांधी हैं। उनके नाम के पीछे गांधी लगा हुआ है। वो इंदिरा गांधी की पोती हैं, जिन्होंने पाकिस्तान को इतना नुकसान पहुंचाया था कि आज भी उन घावों का दर्द बाकी है। उन्हें प्रधानमंत्री...