पीलीभीत, जनवरी 22 -- बीसलपुर। पूर्व मंत्री ने बीएलए की बैठक लेकर बीएलओ के साथ मिलकर जिन मतदाताओं के नाम काटे गए हैं उन्हें जुड़वाने में सहयोग किए जाने की जिम्मेदारी सौंपी है। बीसलपुर ब्लाक सभागार में पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा ने बीएलए की बैठक लेकर कहा कि विधानसभा सूची में तमाम मतदाओं के नाम काटे गए हैं। बीएलए अपने बूथ के बीएलओ के साथ फार्म 6 भरवाकर नाम जुड़वाने में सहयोग करें। ताकि कोई भी वोट बनवाने से बंचित न रह सके। उन्होंने कहा कि वोट हमारा अधिकार है और इसे डालना लोकतंत्र का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि इस कार्य बीएलए पूरी ईमानदारी से लग जाएं। बैठक में बीडीओ सर्वेश कुमार, ब्लाक प्रमुख अशोक शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.