जहानाबाद, जून 2 -- जहानाबाद, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में विभिन्न चरणों में मतदाताओं के जागरूकता के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 03 जून को विश्व साइकिल दिवस से लेकर 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस तक तीन दिवसीय विशेष अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान की थीम वोट फॉर अर्थ बोट फॉर डेमोक्रेसी रखी गई है, जिसका उद्देश्य नव मतदाताओं, महिला मतदाताओं, युवाओं, दिव्यांगजनों एवं सभी वर्गों के मतदाताओं को मतदान के महत्व के साथ-साथ पर्यावरणीय उत्तरदायित्व से जोड़ना है, ताकि वे एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में लोकतंत्र को सशक्त बनाने में सहभागी बन सकें। प्राप्त जानकारी के अनुसार 03 जून को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम अलंकृता पांडेय के नेतृत्व में डीएम आवास से कारगिल चौक तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.