पटना, फरवरी 19 -- संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने गुरुवार को विधानसभा में कहा कि सदन और राज्य की जनता इस बात से वाकिफ हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार किसी भी तरह का भेदभाव और पक्षपात नहीं करने के लिए ज्ञात रही है। कोई वोट दे या न दे, हमने सभी के लिए काम किया है। सभी वर्ग के लोग इस बात के साक्षी हैं। चौधरी ने यह बात तब कही, जब राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने आरोप लगाया कि ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने सदन में अपने जवाब में कहा था कि जो सदस्य विभागीय बजट में कटौती प्रस्ताव लाते हैं, उनके क्षेत्र में काम नहीं होगा। इस पर मंत्री ने आगे कहा कि एनडीए सरकार के बेहतर ट्रैक रेकॉर्ड को देखकर ही बिहार की जनता हमको आशीर्वाद देकर बहुमत से भेजती है। जनता को मालूम है कि नीतीश कुमार की सरकार न कभी भेदभाव की है न कभी कर...