गढ़वा, जनवरी 25 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। स्थानीय जीएन कान्वेंट स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। उसमें मतदाताओं की जागरूकता पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक मदन प्रसाद केशरी व उपप्राचार्य बसंत ठाकुर के द्वारा सम्मिलित रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अपने संबोधन में निदेशक ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को मनाया जाता है। उक्त अवसर पर सभी ने शपथ लिया। इस वर्ष 16वीं राष्ट्रीय मतदाता दिवस हम सभी मना रहे हैं। राष्ट्रीय मतदाता दिवस लोगों को खासकर युवा और वह भी पहली बार वोट देने वालों को चुनाव में भाग लेने के लिए व उन्हें प्रेरित करने के लिए मनाया जाता है। उसका मकसद लोगों को यह समझना है कि वोट देना उनकी बुनियादी अधिकार और कर्तव्य है जो संविधान द्व...