हापुड़, दिसम्बर 13 -- जिला कांग्रेस कमेटी की शुक्रवार को दिल्ली रोड स्थित जिला कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में होने जा रही वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि आगामी 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली का आयोजन किया जाएगा। इस महारैली को सफल बनाने के लिए जनपद के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर तैयारी करें, ताकि अधिक से अधिक संख्या में हापुड़ से कार्यकर्ता दिल्ली को रवाना हो सकें। उन्होंने कहा कि 14 दिसंबर दिन रविवार को सभी लोग सुबह 7 बजे दिल्ली रोड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर एकत्रित हो जाए। यहां से सभी कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इस मौके पर पूर्व विधायक गजराज स...