मैनपुरी, दिसम्बर 7 -- 14 दिसंबर रामलीला मैदान दिल्ली में होने वाली वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली को लेकर रविवार को कांग्रेस की बैठक बेवर कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष पंकज सक्सेना ने की। प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान ने कहा कि भाजपा ने केंद्र में वोट चोरी व हेरा फेरी कर सरकार बनाई है। इस महारैली को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे संबोधित करेंगे। जनपद से अधिक से अधिक संख्या में लोग रैली में पहुंचे। जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ ने कहा कि एसआईआर को बिना रूपरेखा तैयार किया गया है और जल्दबाजी करने का दबाव बनाया जा रहा है। जिसमें कई बीएलओ अपनी जान भी दे चुके हैं। जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...