रुद्रपुर, दिसम्बर 6 -- रुद्रपुर, संवाददाता। आगामी 14 दिसंबर को दिल्ली में कांग्रेस की प्रस्तावित महारैली को लेकर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हरेंद्र सिंह लाड़ी ने शनिवार को प्रेसवार्ता कर तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह रैली ऐतिहासिक होगी और ऊधमसिंह नगर से हजारों कार्यकर्ता इसमें शामिल होकर राहुल गांधी के नेतृत्व को मजबूत करेंगे। वोट चोर गद्दी छोड़ नारे के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली कूच करेंगे। रामपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने केंद्र की भाजपा सरकार पर संविधान के खिलाफ काम करने और चुनाव आयोग के साथ गठजोड़ का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कई राज्यों में भाजपा ने 'वोट चोरी' कर सत्ता हासिल की है। बिहार का उदाहरण देते हुए उन्होंने दावा किया कि वहां 6...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.