अंबेडकर नगर, सितम्बर 1 -- अम्बेडकरनगर। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसजनों ने कार्यालय पर एकजुट होकर वोट चोर गद्दी छोड़ की आवाज बुलंद की। कहा कि बौखलाई भाजपा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को घेरने का कार्य कर रही है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष केके यादव ने कहा कि कार्यकर्ता किसी दबाव में आने वाले नहीं हैं। हर तरह विरोध का प्रतिरोध किया जाएगा। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष राम कुमार पाल ने कार्यकर्ताओं का हौसला बुलंद किया। निजी अस्पताल में भर्ती कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिना डिस्चार्ज के कार्यालय पहंुच गए और कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन का विरोध करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष गुलाम रसूल छोटू, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव विशाल वर्मा, डा. सतीश चन्द्र प्रजापति, राजेश वर्मा, मोहम्मद जियाउद्दीन अंसारी, राजेश प्रजापति, असगर अली व अन्य लोग मौजूद...