जौनपुर, अक्टूबर 7 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। भाजपा की सरकार पूरी तरह से निरंकुश हो गई है। देश की सभी संवैधानिक संस्थाओं का सत्ता पक्ष दुरूपयोग कर रहा है। वोट चोरी करके बनी हुई सरकार देश का भला नहीं कर सकती। यह बातें मंगलवार को सराय खेम गांव में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मुंगराबादशाहपुर की अध्यक्ष की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने कहा। डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों के हांथ की कठपुतली बन गई है। सरकार जानबूझकर देश के होनहार नौजवानों को बेरोजगार बनाकर उन्हें दर दर भटकने के लिए मजबूर कर रही है। देश के नौजवानों को राहुल गांधी के साथ खड़े होना चाहिए। राहुल गांधी नौजवानों के भविष्य, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं। जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.