पटना, अप्रैल 6 -- स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा है कि लालू परिवार वोट बैंक के लिए मुसलमानों को कब तक डराता रहेगा? तुष्टिकरण की नीति के जरिए मुसलमानों को केवल वोट बैंक समझने वाला राजद एक बार फिर संशोधित वक्फ कानून के नाम पर मुसलमानों को डरा रहा है। संसद के दोनों सदनों से पारित व राष्ट्रपति की सहमति प्राप्त वक्फ कानून को सत्ता में आने पर नहीं लागू करने की घोषणा करने वाले नेता प्रतिपक्ष की मंशा बिहार की कुल मुस्लिम आबादी के 73 फीसदी पसमांदा समाज की हकमारी करने की है। रविवार को जारी बयान में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वोट के लिए ही राजद, कांग्रेस, सपा, टीएमसी व वामपंथी पार्टियां मुसलमानों को डराती व भड़काती है। सीएए के दौरान भी ये पार्टियां पूरे देश में भ्रम व अफवाह फैला कर मुसलमानों को गुमराह करती रही। सीएए नागरिकता देने का कानून था लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.