लखनऊ, दिसम्बर 3 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा है कि भाजपा सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए एसआईआर करवा रही है। सभी अपना वोट बनवाएं, कटने से बचाएं वरना भाजपा बाबा साहब के संविधान के अधिकार को छीनने की तैयारी में है। वोट का अधिकार छिना तो आरक्षण भी खत्म होगा। संविधान से मिले बाकी अधिकार भी छिन जाएंगे। अखिलेश ने कहा कि चुनाव आयोग का काम है कि मतदान का अधिकार छूटने न पाए लेकिन यहां तो उल्टा हो रहा है। आयोग भाजपा के दबाव में काम कर रहा है। बिहार में लाखों वंचित रह गए थे। उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में इतनी जल्दबाजी क्यों है? भाजपा सरकार का काम जनता को रोटी, रोजगार देना नहीं, लोगों को झूठे मुकदमों में फंसाकर परेशान करना है। आजम खां, गायत्री प्रजापति, रमाकांत यादव जेल में हैं। थम नहीं रहा भ्रष्टाचार अखिलेश ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.