मोतिहारी, नवम्बर 13 -- मोतिहारी, एप्र। पूर्वी चंपारण की 12 विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला शुक्रवार को होगा। जिले के एमएस कॉलेज, मोतिहारी और डायट, छतौनी में मतगणना केंद्र बनाया गया है। दोनों केंद्रों को सुरक्षा एजेंसियों ने अभेद्य किले में तब्दील कर दिया है। मोतिहारी सीट : यहां एनडीए से भाजपा प्रत्याशी प्रमोद कुमार और महागठबंधन से राजद के प्रत्याशी देवा गुप्ता के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी जहां लगातार छठी बार जीत का रिकॉर्ड बनाने की कोशिश में हैं, जबकि राजद प्रत्याशी अपनी जीत का परचम फहराने के प्रयास में हैं । गोविंदगंज सीट : यह सीट लंबे समय से राजनीतिक रूप से हॉटस्पॉट रही है। यहां एनडीए से लोजपा आर के प्रत्याशी राजू तिवारी और महागठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी शशिभूषण राय उर्फ गप्पू राय के बीच मुकाबला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.