भागलपुर, अक्टूबर 9 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने के साथ ही जिला प्रशासन के साथ-साथ भागलपुर नगर निगम भी चुनावी बयार में कूद गया है। एक तरफ जहां मतदान के दौरान दी जाने वाली मूलभूत सुविधाओं में कोई कोताही न हो, इसके लिए सख्ती बरती जा रही है, वहीं दूसरी तरफ निगम ने अब शहर में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूकता पहल में कदम से कदम मिलाने की तैयारी शुरू कर दी है। नगर निगम को विभाग की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान और चुनाव प्रोटोकॉल से जुड़े कई दिशा-निर्देश प्राप्त हुए हैं, जिन पर अब क्रियान्वयन की तैयारी की जा रही है। इन निर्देशों में सबसे अनोखी पहल यह है कि नगर निगम की सफाई गाड़ियों के माध्यम से शहर में मतदाता जागरूकता की अपील की जाएगी। नगर निगम के जिन सफाई वाहनों में लाउडस्पीकर लगे हुए हैं, उनसे गली और मोहल्लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.