कोडरमा, फरवरी 18 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। निकाय चुनाव को लेकर 23 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। मतदान के लिए 12 तरह के पहचान-पत्र निर्धारित किए गए हैं, जिसे दिखाकर मतदान केंद्र पर वोट डाले जा सकते हैं। राज्य निर्वाचन आयोग की जारी गाइडलाइन में पहचान-पत्र की सूची जारी कर दी गई है। इनमें से कोई एक दस्तावेज दिखाकर कोई वोटर अपने मत का इस्तेमाल कर सकता है। इनमें भारत निर्वाचन आयोग से जारी मतदाता पहचान-पत्र, निर्वाचन विभाग से जारी फोटोयुक्त मतदाता पर्ची, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, निजी सेक्टर या फोटोयुक्त पासबुक, पैन कार्ड, आधार कार्ड, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर, मनरेगा का फोटो युक्त पहचान-पत्र, फोटोयुक्त स्वास्थ्य बीमा कार्ड, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...