शामली, दिसम्बर 17 -- समाजवादी पार्टी द्वारा बूथ स्तर पर वोटर लिस्ट की जांच और सुधार के लिए बीएलए कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यक्रम का संचालन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रो. सुधीर पंवार ने किया। कार्यशाला में कश्यपपुरी एवं गढ़ी पुख्ता क्षेत्र में थानाभवन विधानसभा के बूथ संख्या 36 से 71 के बीएलए को इस सूची से अवगत कराया गया और उन्हें प्रक्रिया समझाई गई। इस अवसर पर प्रो. सुधीर पंवार ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया में बीएलओ की तैयार सूची में त्रुटियां हो सकती हैं, जिन्हें स्थानीय स्तर पर बीएलए सुधार सकते हैं। उन्होंने चुनाव आयोग से यह भी कहा कि यदि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अधिक समय दिया जाता तो इस प्रक्रिया में कम गलतियां होती और कई बीएलओ का समय भी बचता। जिला उपाध्यक्ष जावेद जंग ने बताया कि कार्यभार अधिक होने के ...