रिषिकेष, मार्च 18 -- आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता सूची तैयार करने को लेकर तहसीलदार ने मंगलवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ ऋषिकेश तहसील में बैठक की। नेताओं ने विधानसभा के अंदर वोटरों का पुनरीक्षण करने और फर्जी मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से हटाकर सही वोटर लिस्ट बनाने की मांग की। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष एडवोकेट राकेश सिंह ने कहा कि बीएलओ और सुपरवाइजर की लापरवाही के कारण नये वोटरों के नाम नहीं जोड़े जाते हैं, जो वोटर मृतक हो गए हैं, उनके नाम वर्षों से वोटर लिस्ट में चले आ रहे हैं। यह प्रत्येक लोकसभा और विधानसभा चुनाव में देखा गया है। बीते नगर निकाय चुनाव में भी देखा गया है कि सत्ताधारी दल के अनुकूल नहीं होने वाले वोटरों के नाम हटाए गए और बहुत सारे नाम अन्य राज्यों से लाकर निकाय चुनाव में चढ़ाए गए। अगर कोई बीएलओ निष्पक्षत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.