चंदौली, जनवरी 13 -- चंदौली, संवाददाता। मंडलायुक्त वाराणसी एवं रोल प्रेक्षक एस राज लिंगम की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत अधिकारियों और मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान मंडलायुक्त ने निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन से अवगत कराया। साथ ही निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने पारदर्शी नामावली के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आलेख्य मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। इसमें 6 फरवरी तक जनसामान्य से दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जायेंगी। इस दौरान 18 जनवरी...