सिद्धार्थ, फरवरी 4 -- बर्डपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम बनाए रखने और संबंधित प्रक्रियाओं को पूरा करने में असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। विवाहित महिलाओं को परिवार रजिस्टर की नकल प्राप्त करने के लिए मायके और ससुराल दोनों जगहों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। अधिकारियों का दावा है कि सभी खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) को निर्देश जारी कर दिए गए हैं जिससे मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। सदर तहसील पहुंचे बर्डपुर 11 पिपरी के फिरोज अहमद और बीडीसी प्रतिनिधि अजय चौधरी ने बताया कि मेरे ग्राम पंचायत में आठ सौ से अधिक मतदाताओं को नोटिस जारी की गई है। सुनवाई के लिए तहसील पहुंचे हैं। विवाहित बेटी गुड़िया देवी का परिवार रजिस्टर नकल की मांग की गई। बरगदही निवासी किशोर ने बताया कि रीमा और मीरा का एसआईआर का ...