कोडरमा, फरवरी 23 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के तीनों नगर निकाय झुमरीतिलैया नगर परिषद, कोडरमा और डोमचांच नगर पंचायत क्षेत्र के कई लोगों ने वोटर लिस्ट में नाम में गड़बड़ी को लेकर आपत्ति जताई। लोगों का कहना था कि वे जिस वार्ड के वोटर हैं वहां के वोटर लिस्ट में उनका नाम ही नहीं है। बूथ पर वोट देने पहुंचे लोगों ने बताया कि इसकी जानकारी उन्हें आज उस समय हुई, जब वे वोट देने पहुंचे हैं। कई लोगों ने बताया कि वे रहते किसी और वार्ड में हैं, जबकि वोटर कहीं और का बना दिया गया है। जानकारी के अनुसार, कोडरमा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 14 से करीब 95 लोगों का नाम वार्ड नंबर 13 में हो गया है। वहीं पूर्व वार्ड पार्षद अनामिका सिंह ने कहा कि यह बहुत बड़ी गड़बड़ी हुई। इसकी जानकारी किसी को नहीं मिल सकी। लोगों ने इसको लेकर नाराजगी व्यक्त की है। कुछ लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.