बलिया, फरवरी 20 -- नगरा। वोटर लिस्ट में बीएलओ द्वारा गड़बड़ी करने को लेकर क्षेत्र के उसकर गजियापुर निवासी रविप्रकाश यादव समेत अन्य लोगों ने शुक्रवार को उपजिलाधिकारी बेल्थरारोड को पत्र दिया है। पत्र ने कहा गया है कि गांव के बीएलओ द्वारा पंचायत चुनाव 2026 के डुप्लीकेट मतदाता के सत्यापन में शादी ही चुके तथा अन्यत्र जगह रह रहे लोगो का नाम दर्ज किया जा रहा है। इसे लेकर उपजिलाधिकारी ने एईआरओ को आदेशित कर जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...