मेरठ, जनवरी 26 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद मेरठ जिला कार्यकारिणी की बैठक राम सहाय इंटर कॉलेज मेरठ में नरेश कुमार त्यागी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में डॉ. उमेश त्यागी, प्रदेश अध्यक्ष ने अवगत कराया कि मेरठ खंड शिक्षक एवं स्नातक क्षेत्र से सदस्य विधान परिषद चुनाव 2026 के लिए निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी की गई वोटर लिस्ट में घोर अनियमितता करते हुए शिक्षक और स्नातकों के वोट बनाए गए हैं। जिसका संगठन बड़े स्तर पर विरोध करेगा। अभी तक भी चुनाव आयोग द्वारा कई संज्ञान नहीं लिया। विजेंद्र ध्यानी मंडलीय मंत्री ने अ78वगत कराया कि संगठन को मजबूती प्रदान करने व शिक्षकों की समस्याओं पर विचार-विमर्श करने के उद्देश्य से मंडलीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा और शिक्षकों को भविष्य की चुनौतियों के प्रति जागरूक किया जाएगा। बैठक का संचालन पंकज...