मुरादाबाद, फरवरी 5 -- लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी में जिन मैपिंग वाले मतदाताओं के नाम, पते और उम्र मे गलतियां मिली हैं उनको बीएलओ के स्तर से दुरुस्त किया जाएगा। मुरादाबाद जिले में इस तरह के 3.70 लाख मतदाता हैं। जिनको नोटिस जारी होने शुरू हो गए हैं। वह अपने सबंधित बीएलओ से मिलकर अशुद्धि दूर करवाएंगे। इसके लिए आवश्यक साक्ष्य दिखाएंगे जिससे भविष्य में स्पेलिंग की गलती नहीं हो। जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में औसत पचास हजार से ज्यादा मतदाताओं को इस प्रक्रिया को पूरा करवाना होगा। सबसे ज्यादा 78 हजार के आसपास मुरादाबाद नगर क्षेत्र में ऐसे वोटर हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...