चतरा, नवम्बर 17 -- मयूरहंड प्रतिनिधि प्रखंड में रकफ के तहत वोटर के मैपिंग का कार्य तेजी गति से चल रहा है। सभी बहुएं को जिनका अपने पंचायत में 2003 का वोटर लिस्ट में नाम नहीं है। उनको अपने माता या पिता, दादा या दादी में से किसी एक का 2003 के वोटर लिस्ट के डिटेल लाकर अपने-अपने बीएलओ के वोटर मैपिंग करवाया जा रहा है। उसमें विधानसभा का नाम, संख्या, 2003 का बूथ संख्या और माता-पिता का 2003 वोटर लिस्ट में क्रम संख्या साफ-साफ अंकित होना चाहिए। इस संबंध में बीपीआरओ चंदन कुमार ने बताया कि अपने माता या पिता के वोटर लिस्ट के डिटेल बीएलओ को नहीं देने पर रकफ के कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। वोटर लिस्ट से नाम भी हट सकता है। इसलिए प्रखंड के सभी बहूएं अपने माता या पिता के वोटर लिस्ट के डिटेल अपने-अपने बीएलओ के पास जमा कर दें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.