कोडरमा, फरवरी 12 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा के जिला निर्वाचन विभाग की ओर से बताया गया कि जिन मतदाताओं के पास मतदाता पहचान पत्र (ईपिक) उपलब्ध नहीं है, वे भी मतदान से वंचित नहीं रहेंगे। यदि किसी मतदाता का नाम वोटर लिस्ट में दर्ज है, लेकिन वह मतदान के दिन ईपिक प्रस्तुत नहीं कर पाता है, तो वह पहचान सत्यापन हेतु निर्धारित 12 वैकल्पिक फोटो पहचान पत्रों में से किसी एक को प्रस्तुत कर या दिखाकर वोट डाल सकेंगे। जिन मतदाताओं के पास किसी कारणवश ईपिक उपलब्ध नहीं है, उनकी सुविधा के लिए राहत प्रदान की गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि मतदान के लिए वोटर लिस्ट में नाम दर्ज होना अनिवार्य है। केवल पहचान पत्र प्रस्तुत करने से मतदान का अधिकार प्राप्त नहीं होगा, यदि संबंधित व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है। इसके अतिरिक्त, पर्दानशीन (बुरका या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.