पटना, अगस्त 27 -- ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा है कि विपक्ष की तथाकथित वोटर अधिकार यात्रा से आम जनता को कोई वास्ता नहीं है। यह केवल जनता को भ्रमित करने का एक असफल प्रयास है। मंत्री बुधवार को जदयू प्रदेश कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को जननायक बताए जाने पर कहा कि देश और बिहार के सच्चे एवं एकमात्र जननायक भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर हैं। उन्हें यह सम्मान किसी राजनीतिक घोषणा से नहीं, बल्कि आम जनता ने अपने प्रेम और विश्वास से प्रदान किया था। भवन निर्माण मंत्री जयंत राज ने कहा कि राहुल और प्रियंका समेत विपक्ष के तमाम नेता वोट अधिकार यात्रा के दौरान बिहार में हुए अद्भुत विकास कार्यों को प्रत्यक्ष देख रहे हैं। हालांकि बिहार और बिहारवासियों के प्रति सदैव नकारात्मक सोच रखने वाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.