भागलपुर, अगस्त 19 -- राष्ट्रीय जनता दल नवगछिया की बैठक आनंद निलय भवन मकन्दपुर नवगछिया में आयोजित हुई। जिसमें मताधिकार वोटर यात्रा कार्यक्रम में संसदीय दल के नेता राहुल गांधी एवं बिहार विधानसभा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बैठक हुआ। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अलख निरंजन पासवान एवं संचालन संजय मंडल ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारत सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव थे। विशिष्ट अतिथि बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. चक्रपाणि हिमांशु, चंदन चौधरी, शैलेश यादव, अरुण यादव एवं नितेश यादव थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश यादव ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ जनता में काफी आक्रोश है। बिहार परिवर्तन मांग रहा है। राहुल एवं तेजस्वी का वोटर अधिकार यात्रा ऐतिहासिक होगा। ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.