भागलपुर, मार्च 24 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) में 17 साल बाद शनिवार को सिंडिकेट, एकेडमिक काउंसिल और फाइनांस कमेटी का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। इस चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। चुनाव में प्रत्याशियों और उनके समर्थकों का दावा और अनुमान मतगणना परिणाम के गलत दिखा। सबसे बड़ा उलटफेर टीएमबीयू के पूर्व पीआरओ डॉ. दीपक कुमार दिनकर और उनके प्रतिद्वंद्वी मुरारका कॉलेज के डॉ. मुकेश कुमार के बीच देखने को मिला। एससी-एसटी वर्ग में डॉ. दिनकर अपने प्रतिद्वंद्वी से एक वोट से सिंडिकेट का चुनाव हार गए। उन्हें 19 और डॉ. मुकेश को 20 वोट मिले। हालांकि डॉ. दिनकर के पक्ष में चुनाव के एक दिन पहले माहौल बना हुआ था। मुख्यालय में शिक्षक होने के कारण उन्हें जीत का दावेदार माना जा रहा था, लेकिन मुख्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.