भदोही, नवम्बर 8 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले में विधान सभावार मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण का काम तीव्र वेग से चल रहा है। बीएलओ घर-घर जाकर वोटरों में गणना प्रपत्र का वितरण कर रहे हैं। बीएलओ गणना प्रपत्र को स्कैन करने के बाद ही वोटरों में वितरित करेंगे। जिले में कुल 12 लाख 33 हजार गणना प्रपत्र वोटरों में वितरित होने को आया है। इन प्रपत्रों को विधान सभावार वितरित किया जा रहा है। नए सिरे से मतदेय स्थलों के निर्धारण प्रक्रिया भी तेज हो गइ है। मतदेय स्थलों का भी सत्यापन पुन: निर्धारण और नए मतदेय स्थल स्थापित करने को प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। एसडीएम ज्ञानपुर भान सिंह ने बताया कि शनिवार को ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र के कौलापुर गांव में स्वयं पहुंचकर बीएलओ के माध्यम से वोटरों में गणना प्रपत्र का वितरण कराया गया। बताया कि जिले में वितरित होने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.