गंगापार, फरवरी 10 -- मऊआइमा, हिन्दुस्तान संवाद। समाजवादी पार्टी के दर्जनों नेताओं ने सुल्तानपुर खास के पंचायत सहायक एवं बीएलओ पर वोटरों को मृतक दिखाने का आरोप लगाया। इस बात को लेकर हुए वाद-विवाद के बाद बीएलओ ने कमरे में बंद कर भाजपा नेताओं को अपशब्द कहने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। बीएलओ विकास मौर्या ने मऊआइमा थाने में पांच सपा नेताओं को नामजद करते हुए 25 अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप लगाया कि उसे बंद कमरे में धमकाया गया और भाजपा के शीर्ष नेताओं को अपशब्द कहे गए। पुलिस ने एक सपा कार्यकर्ता को हिरासत में लिया है। इसकी खबर मिलने के बाद सपा के प्रदेश सचिव मेराज आरिफ, विधान सभा अध्यक्ष बच्चा यादव, जिला पंचायत सदस्य कमरूल हसन तथा शेखू राशिद आदि मंगलवार को मऊआइमा थाने पहुंचे और बीएलओ के आरोपों को निराधार बताया। कहा, सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.