नई दिल्ली, दिसम्बर 27 -- 2025 खत्म होने में अब सिर्फ चंद दिन ही बाकी है। इसके साथ ही कारों पर मिलने वाला ऑफर भी खत्म हो जाएगा। साथ ही, 1 जनवरी से कारों की कीमतों में भी इजाफा होने वाला है। नए GST स्लैब ने इस साल कारों को सस्ता किया है। GST कम होने का असर आर्मी कैंटीन पर मिलने वाली कारों पर भी हुआ है। दरअसल, कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट यानी CSD पर जवानों से सिर्फ 14% GST ही लिया जाता है। Cars24 के मुताबिक, वोक्सवैगन टाइगुन 1L कम्फर्टलाइन की CSD प्राइस 8.81 लाख रुपए है। जबकि इसकी एक्स-शोरूम कीमत 11.41 लाख रुपए है। इस तरह इस बेस वैरिएंट पर 2.6 लाख रुपए तक का फायदा मिल रहा है। कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट (CSD) रक्षा मंत्रालय के तहत भारत सरकार का एकमात्र सरकारी स्वामित्व वाला उद्यम है। भारत में अहमदाबाद, बागडोगरा, दिल्ली, जयपुर, कोलकाता और मुंबई...