धनबाद, मार्च 21 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता झरिया राज प्लस टू हाईस्कूल झरिया के 11वीं व 12वीं के वोकेशनल कोर्स के छात्र-छात्राओं ने गुरुवार को आपके अपने लोकप्रिय समाचार पत्र हिन्दुस्तान का औद्योगिक भ्रमण किया। व्यवसायिक शिक्षा के मीडिया एंड एंटरटेनमेंट कोर्स के छात्रों ने औद्योगिक भ्रमण के दौरान कई जानकारी प्राप्त की। समाचार पत्र कैसे छपता है, इसकी क्या तैयारी है समेत मशीन से लेकर विभिन्न विभागों के बारे में बताया गया। छात्र-छात्राओं ने भी कई सवाल विशेषज्ञों से पूछे। छात्रों का नेतृत्व वोकेशनल शिक्षक सुधांशु कुमार ने किया। हेडमास्टर राहत हुसैन, अजीत कुमार, सतीश कुमार सिंह, शरणाली मुखर्जी, कविता झा, एमिली बसु समेत अन्य ने हिन्दुस्तान का आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.