मुजफ्फरपुर, फरवरी 16 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू में जिन कॉलेजों ने वोकेशनल कोर्स खोलने के लिए आवेदन किया है, उसकी जांच के लिए विवि प्रशासन ने कमेटी बनायी है। यह कमेटी कॉलेजों में जाकर देखेगी कि आवेदन करने वाले कॉलेजों में वोकेशनल कोर्स चलाने के लिए पर्याप्त संसाधन हैं या नहीं। निरीक्षण के बाद कमेटी अपनी रिपोर्ट विवि प्रशासन को देगी। इसके बाद रिपोर्ट को इंप्लीमेंट एंड मॉनिटरिंग सेल की बैठक में रखा जायेगा। आईएमसी की बैठक के लिए भी विवि प्रशासन ने कमेटी का गठन कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...