मथुरा, फरवरी 14 -- एसडीटीटी वोकेशनल इंस्टिट्यूट में "अभिव्यक्ति-भारत की बेटियां" कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों हेतु पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्रज की बेटी, ख्याति प्राप्त अभिनेत्री, गायिका आरती खेत्रपाल, अनीता खेत्रपाल एवं संस्थान की डायरेक्टर शिप्रा राठी द्वारा दीप प्रज्वलन एवं गायत्री मंत्र उच्चारण के साथ किया गया। कार्यक्रम में डायरेक्टर शिप्रा राठी ने अतिथियों का पटुका पहनाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया। मंच संचालन अंजलि जायसवाल द्वारा किया गया। आरती खेत्रपाल ने कहा कि महिलाओं का जीवन जितना सरल दिखाई देता है, उतना ही चुनौतिपूर्ण भी होता है। घर और समाज के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए स्वयं को मानसिक, शारीरिक एवं आध्यात्मिक रूप से सशक्त रखना आवश्यक है। उन्हो...